*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा क्षेत्र के अंतर्गत भगवान परशुराम की निकली भव्य शोभा यात्रा भारी*
*प्रशासन की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकली शोभा यात्रा भारी संख्या में लोग हुए सम्मिलित*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा क्षेत्रांतर्गत रविवार को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर एक शोभायात्रा निकाली गई। ब्राह्मण समाज के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
शोभायात्रा गौरामाफी से शुरू होकर दाउदपुर होते हुए ढकवा बाजार पहुंची जहां नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक त्यागी भाजपा आसपुर देवसरा मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह चौहान,राम नारायण गौतम, सभासद सुभाष चंद्र हलवाई ,सभासद मनोज यादव, सभासद सुनील यादव , डॉ संदीप सरोज, विकास सिंह, और बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा भगवान परशुराम और शोभा यात्रा में शामिल लोगों के ऊपर पुष्प वर्षा की गई ।
सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी , थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा राकेश चौरसिया, ढकवा चौकी प्रभारी अवध राज यादव उपनिरीक्षक शिवम त्रिपाठी भारी पुलिस फोर्स के साथ उपस्थित रहे। तत्पश्चात नगर पंचायत ढकवा कार्यालय के बगल स्थित माता काली के मंदिर पर पहुंचकर शोभा यात्रा को समाप्त कर दिया गया ।
तत्पश्चात आयोजकों द्वारा भंडारे की व्यवस्था की गई थी। सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।यह आयोजन कांतिलाल दूबे, देवेन्द्र मिश्र, महेंद्र मिश्र, दरोगा पाण्डेय, शिवाकांत पाण्डेय, राजबहादुर मिश्र, नितिन मिश्र, रंजन मिश्र,राहुल दूबे, उमाकांत दूबे, मनीष मिश्र, सौरभ मिश्र, हरे कृष्ण पाण्डेय ,रामानंद मिश्र , कल्लू पांडेय ,दिलीप मिश्र,राजमणि मिश्र , कृष्णपाल मिश्र,मनोज उपाध्याय, राहुल उपाध्याय, धीरज पाठक, हरिकेश पाठक, मंगला मिश्र, नंदन मिश्र, विजय मिश्र, रवि उपाध्याय , आशीष पाण्डेय, विवेक पांडेय, राजीव पाण्डेय, कैलास नाथ तिवारी, विवेक पाण्डेय, दीपक पाण्डेय, कृष्णा तिवारी, ज्ञानेश उपाध्याय, वतन तिवारी,विपिन पाण्डेय, सर्वेश तिवारी, सोनू आदि समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों के सहयोग से आयोजन किया गया था।
