सेवा का पर्याय बना श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा संचालित मानव सेवा के उन्नीस सूत्रीय कार्य क्रम के अन्तर्गत (स्वच्छता अभियान)एक राष्ट्रीय कार्य क्रम बन चुका है।
कार्य क्रम को गति देते हुए श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा उमरा प्रतापगढ द्वारा संचालित माँ महा मैत्र्यायनी योगिनी अकेडमी के बच्चों द्वारा क्षेत्र मे स्थित मन्दिरो, मस्जिदो, संत महात्मा की कुटियों, ग्राम देवता एंव सती चौरों पर झाड़ू का वितरण कर स्वच्छता का संदेश देने का प्रयास किया गया 
मन की उर्वरता मे अच्छे विचारो का बीजारोपण परम आवश्यक, को दृष्टिगत रखते हुए वच्चो द्वारा सम्पन्न किया गया स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत झाड़ू वितरण का यह कार्य क्रम जनमानस हेतु प्रेरणास्रोत रहा
