*बकरी को बचाने के प्रयास में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल*
********************
*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*
जौनपुर। सिगरामऊ थाना क्षेत्र के रतासी चौराहे के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां अचानक सड़क पर आई बकरी को बचाने के प्रयास में एक दोपहिया सवार युवक अनियंत्रित होकर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रतासी पुलिस बूथ से उत्तर दिशा में रतासी-जमऊपट्टी मार्ग पर यह दुर्घटना हुई। बदलपट्टी निवासी गुड्डू ओझा (पुत्र वीरेंद्र ओझा) अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी अचानक सड़क पर बकरी आ गई। उसे बचाने के प्रयास में वह संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के माध्यम से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
