प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र आसपुर देवसरा के अंतर्गत घरेलू कलह से आहत अधेड़ ने खाया जहर, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

*प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र आसपुर देवसरा के अंतर्गत घरेलू कलह से आहत अधेड़ ने खाया जहर, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़। जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भाटी खुर्द गांव में घरेलू विवाद के चलते एक अधेड़ ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।बताया जाता है

कि भाटी खुर्द निवासी लल्लन यादव (70) पुत्र रामजस किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान थे। इसी बीच उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत खराब होने लगी तो परिजन तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) आसपुर देवसरा ले आए।सीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में डॉक्टर नीरज सिंह ने बताया कि मरीज की स्थिति नाजुक होने के कारण बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *