*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार, कर भेजा जेल*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उ0नि0 अखिलेश सिंह मय हमराह का0 शिवशंकर यादव व का0 विजय यादव द्वारा क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान यह सफलता मिली। न्यायालय एफटीसी द्वितीय जनपद प्रतापगढ़ द्वारा निर्गत एनबीडब्ल्यू के क्रम में पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्त रामकेवल यादव पुत्र रामराज यादव एवं नन्दलाल यादव पुत्र रामकेवल यादव, निवासी ग्राम बीबीपुर मुस्तक को उनके घर के पास से गिरफ्तार किया। वहीं तीसरे अभियुक्त छोटेलाल पुत्र राजदेव निवासी ग्राम सैलखा को भी उसके घर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार चौरसिया ने बताया कि वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
