स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता अभियान तेज

*स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता अभियान तेज*

********************

*संवाद :अजय पांडे*

बदलापुर

मछली गांव। ग्राम पंचायत मछली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय सिंधी लश्कर के प्रधानाध्यापक श्याम बहादुर सिंह एवं अध्यापक अमरनाथ यादव द्वारा ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत गांव में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

 

अभियान के अंतर्गत शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक कर रहे हैं। वे विशेष रूप से उन बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जिनकी आयु 5 वर्ष से अधिक हो चुकी है, लेकिन अभी तक स्कूल नहीं जा रहे हैं। साथ ही ऐसे बच्चों का नामांकन कराकर उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

 

प्रधानाध्यापक श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि भारत सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी बच्चा निरक्षर न रहे। सभी बच्चों को साक्षर बनाना ही अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही देश का समग्र विकास संभव है, इसलिए प्रत्येक अभिभावक अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से विद्यालय भेजें।

 

इस दौरान शिक्षकों ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा को प्राथमिकता दें और उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *