बच्चों के भविष्य को संवारते हैं शिक्षक : रवींद्र बहादुर सिंह
********************
*संवाद :माता चरण पांडे*
बरईपार। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जीरकपुर में शनिवार को सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक सियाराम यादव के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ मछलीशहर के अध्यक्ष रवींद्र बहादुर सिंह ने कहा कि शिक्षक बच्चों के जीवन और व्यक्तित्व को तराशने का कार्य करते हैं। उनके मार्गदर्शन से ही छात्र आगे चलकर देश और समाज के लिए योगदान दे पाते हैं। उन्होंने कहा कि ‘शिक्षक’ शब्द संघर्ष और समर्पण का प्रतीक है, जो अपने ज्ञान के माध्यम से नए व्यक्तित्व का निर्माण करता है। शिक्षक कभी सेवा से मुक्त नहीं होता, बल्कि जीवनभर समाज को दिशा देने का कार्य करता रहता है।
समारोह में संकुल प्रभारी चंद्रकांत पांडेय सहित उपस्थित शिक्षकों ने सेवानिवृत्त शिक्षक को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक धर्मदेव सिंह, मोहनलाल, रामप्रकाश यादव, लालबहादुर, विजय प्रकाश, हीरालाल यादव, आशुतोष कुमार, अमरजीत सिंह, सुशील, नित्यानंद तिवारी, रामशिरोमणि, कमलेश उपाध्याय, कामता यादव, राघवेंद्र मिश्रा, ओमप्रकाश यादव, रतिराम यादव, महावीर यादव, हेमलता सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
