*पोखरे में मिला श्रमिक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप*
प्रेम शर्मा
जौनपुर: बक्शा थाना क्षेत्र के सरायरैंच गांव स्थित एक पोखरे में श्रमिक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। परिजन बार-बार हत्या का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों के अनुसार गांव के एक सवर्ण व्यक्ति धर्मेंद्र कुमार गौड़ उम्र लगभग (35) वर्ष पुत्र धनु गौड़ गुरुवार लगभग 9:00 बजे खेत काटने के लिए उसे बुलाकर ले गये थे।
इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि देखने से ही प्रतीत हो रहा है कि इसकी मृत्यु पानी में डूबने से हुई है| फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा| शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है|
मृतक दो छोटी-छोटी बच्चियों एवं एक छोटे बच्चे का पिता था| कम उम्र के बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया है।
