स्मार्ट मीटर से बढ़े बिलों पर उपभोक्ताओं का विरोध, विद्युत उपकेंद्र पर लगी लंबी कतार

*स्मार्ट मीटर से बढ़े बिलों पर उपभोक्ताओं का विरोध, विद्युत उपकेंद्र पर लगी लंबी कतार*

********************

*संबाद: अजय पांडे*

मछली गांव। क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र पर शनिवार सुबह उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बढ़े बिजली बिलों को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिला। उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई और सभी अपनी शिकायत दर्ज कराने पहुंचे।

ग्रामीणों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली बिल मनमाने तरीके से आ रहे हैं। किसी का एक से दो महीने में 5000 रुपये, किसी का 2000 रुपये तो किसी का 1500 रुपये तक का बिल आ रहा है, जिससे आम उपभोक्ता परेशान हैं।

 

लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि उनके घरों में बिजली आपूर्ति ठप है, बावजूद इसके मीटर में लाइट जल रही है और बिल लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं में भ्रम और नाराजगी की स्थिति बनी हुई है।

 

उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों से मांग की है कि स्मार्ट मीटर की जांच कराई जाए और बिलिंग व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए। साथ ही, क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को सुचारू रूप से संचालित करने की भी अपील की गई।

 

इस दौरान राजदेव दुबे सहित कई स्थानीय लोग विद्युत उपकेंद्र पर मौजूद रहे और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *