*प्रतापगढ़ जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने मानक विहीन बन रही सड़क को लिया संज्ञान संबंधित अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश*
*युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन संगठन की सक्रियता समाचार पत्रों और चैनलों पर चली खबर का हुआ असर*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ जिले के पट्टी क्षेत्र के अंतर्गत अमरगढ़ से पहलमापुर मढ़रा मऊ होते हुए जो पीडब्ल्यूडी की सड़क बनाई जा रही है। सड़क बनते ही उखड़ने लगी । गांव वालों द्वारा बताया गया यह सड़क मानक के अनुरूप नहीं बनाई जा रही है। इसकी क्वालिटी एकदम निम्न कोटि की है। गांव वालों द्वारा इसका विरोध भी किया गया । इसके बावजूद भी। ठेकेदार द्वारा जबरन कार्य किया जा रहा था। मानक विहीन बन रही सड़क का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ । युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन संगठन द्वारा विरोध किया गया और न्यूज़ चैनलों पर प्रमुखता से दिखाया गया। तो जिलाधिकारी प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी ने मानक विहीन बन रही सड़क को संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए। वही क्षेत्रवासियों ने बताया पीडब्ल्यूडी जे ई संदीप सिंह द्वारा हो रहे मानक विहीन कार्य को रुकवा दिया गया । और मौके पर जाकर रोड में जो भी कमियां थी। उसको दूर करके रोड को मानक के अनुरूप बनवाया गया ग्राम वासियों ने समाचार पत्रों चैनलों और युवा एंटी करप्शन को धन्यवाद कहा।
