*मछली शहर में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या या हादसा—जांच में जुटी पुलिस*
********************
*संवाद :माता चरण पांडे*
मछलीशहर/जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के बंधवा-बामी मार्ग पर गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पल्टूपुर गांव निवासी सौरभ के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक बीती रात अभिषेक नामक युवक उसे अपनी रिश्तेदारी का हवाला देकर अपने साथ ले गया था। घटना के बाद पुलिस ने अभिषेक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन में जुट गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है या यह हत्या का मामला है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
