कुँवर पब्लिक स्कूल की दो छात्राओं का राज्य जूनियर खो-खो टीम में चयन

कुँवर पब्लिक स्कूल की दो छात्राओं का राज्य जूनियर खो-खो टीम में चयन

स्कूल परिवार व परिजनों में खुशी की लहर, 

मंगेश कन्नौजिया

सिकरारा जौनपुर ।

 

क्षेत्र के रइया गुलज़ारगंज स्थित प्रतिष्ठित कुँवर पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। स्कूल की दो मेधावी छात्राओं—अंशिका यादव व आनन्दी मौर्य का उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर खो-खो टीम में चयन हो गया है। आठवी कक्षा की अंशिका यादव रामनगर गांव के मैनबहादुर यादव की पुत्री है,जबकि छठी कक्षा की आनन्दी डमरुआ(बनपुरवा) गांव के सुरेंद्र मौर्या की पुत्री है।दोनों की इस उपलब्धि पर स्कूल परिवार, शिक्षकगण, परिजन और पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

बीते 28 फरवरी को जनपद के गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दिकपुर में आयोजित जिलास्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में उक्त विद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। टीम के उत्कृष्ट खेल को देखते हुए चयन समिति ने कुँवर पब्लिक स्कूल की इन दोनो प्रतिभाशाली छात्राओं को राज्य टीम में शामिल करने का निर्णय लिया।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधक श्री रोहित सिंह यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “हमारी छात्राओं का राज्य स्तर पर चयन होना स्कूल के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह उनके खेल के प्रति समर्पण,अथक परिश्रम का प्रमाण है। हम सभी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और आगे भी ऐसे ही प्रदर्शन की अपेक्षा रखते हैं।”

प्रधानाचार्य बिनय प्रकाश ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे स्कूल परिवार के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। खेल प्रशिक्षक नेशनल गोल्डमेडलिस्ट आशीष यादव, व धर्मेंद्र पाल,तथा विद्यालय के मंगेश कनौजिया, दिनेश कुमार निषाद, रीता यादव, सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। चयन की खुशी में स्कूल परिसर में मिठाई बाँटी गई और बच्चों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *