*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा पुलिस ने अपहरण के मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा पुलिस ने अपहरण के मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

*मुखबिर की सूचना पर कटली गेट के पास से किया गया गिरफ्तार*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने अपहरण से जुड़े मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक हरीन्द्र नारायण राय मय हमराह हेड कांस्टेबल पवन नायक व कांस्टेबल अरविन्द यादव क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मो. कैफ उर्फ शेबू पुत्र मो. कासिम अली निवासी ग्राम कमरपुर थाना लम्भुआ जनपद सुल्तानपुर (उम्र करीब 20 वर्ष) को थाना क्षेत्र के केवटली गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ अपहरण से संबंधित मुकदमा तथा एससी व एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *