*श्री खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव*
प्रेम शर्मा
जौनपुर के बक्सा थाना अंतर्गत स्थानीय बाजार नौपेड़वा में मंगलवार देर रात श्री खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया| इस संकीर्तन महोत्सव में हजारों भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी| भव्य रूप से सजे खाटू श्याम दरबार में पहुंचे भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक हाजिरी लगाई| कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए|भजन संध्या से पहले शाम को भक्तों द्वारा निशान यात्रा निकाली गई| खाटू वाले श्याम महोत्सव के द्वितीय वर्ष कि इस भव्य दरबार में सबसे पहले अखंड ज्योति प्रज्वलित करने के बाद छप्पन भोग अर्पित किया गया|
कानपुर से आईं भक्ति गायिका मानसी त्रिवेदी ने अपने भजनों “साथी हमारा कौन बनेगा तुम न सुनोगे तो फिर कौन सुनेगा” से सभी श्रोताओं को आनंदित किया| दिल्ली से आए भक्ति गायक राहुल सांवरा ने “हारे को सहारे की जरूरत” विषय पर आधारित प्रस्तुति दी| कोलकाता से अभिषेक शर्मा ,लखनऊ से योगेश सिंह, शाहजहांपुर से शिवांग पाठक इन सभी कलाकारों ने देर रात भक्तिमय संगीत से लोगों को आनंदित किया|
इस आयोजन में डॉ पारस निगम, रामनाथ निगम, डॉ अजय निगम, रिंकू निगम, ट्विंकल निगम और रसेदार सेठ सहित कई लोगों का सहयोग रहा|
महोत्सव व्यवस्थापक के रूप में हेमंत सेठ, आशीष जायसवाल, कुंदन सेठ, अंकित जायसवाल और पप्पू उमरवैष्य का विशेष योगदान रहा|
