बस चालक की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

*बस चालक की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार*

********************

*अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)*

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर हाइडिल के पास होली के दिन बस चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।

 

मूल रूप से रैभानीपुर निवासी 55 वर्षीय ललई यादव रोडवेज बस चालक थे और मियांपुर में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते थे। होली के दिन सुबह वह चाय पीने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वह हाइडिल गेट के पास पहुंचे, तभी एक कार में सवार तीन-चार लोगों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।

 

टक्कर के बाद कार से उतरे तीन लोगों ने ललई यादव की जमकर पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें इतनी बेरहमी से मारा कि उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों में शामिल शाश्वत सिंह ने ललई यादव को जमीन पर पटक दिया और उनके सीने पर चढ़कर दबाया, साथ ही पैर से गर्दन भी दबा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

घटना के बाद मृतक के पुत्र राजन यादव की तहरीर पर लाइन बाजार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

लाइन बाजार पुलिस के अनुसार हत्या के मामले में विशाल सिंह पुत्र विकास सिंह निवासी तारापुर कॉलोनी थाना कोतवाली जौनपुर तथा सुभांशु सिंह पुत्र सुनील सिंह निवासी तारापुर कॉलोनी थाना कोतवाली जौनपुर को गिरफ्तार किया गया है। जबकि तीसरे आरोपी शाश्वत सिंह की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *