ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश बदलापुर इकाई का गठन, अखिलेश यादव अध्यक्ष निर्वाचित

*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश बदलापुर इकाई का गठन, अखिलेश यादव अध्यक्ष निर्वाचित*

********************

*संवाद शिवपूजन मिश्रा

महराजगंज/बदलापुर (जौनपुर)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की तहसील इकाई बदलापुर, जौनपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक बदलापुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय अस्थाना ने की। बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

बैठक में हिंदुस्तान अखबार महराजगंज के संवाददाता अखिलेश यादव को अध्यक्ष, सुशील श्रीवास्तव को महामंत्री तथा भ्रमर यादव को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

जिला अध्यक्ष संजय अस्थाना ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके सदस्यों पर निर्भर करती है। संगठन छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि उसकी सक्रियता और एकजुटता ही उसकी पहचान होती है।

 

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के सदस्यों ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और सभी के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

 

इसके अतिरिक्त सर्वसम्मति से पवन सोनी व ओम प्रकाश सेठ को उपाध्यक्ष, सूरज जायसवाल व संदीप गुप्ता को महामंत्री, पंकज बिंद, राम आसरे मौर्य व प्रशांत तिवारी को मंत्री, प्रमोद सिंह को कोषाध्यक्ष, कुलदीप को संगठन मंत्री, दिलशाद को प्रचार मंत्री, अरविंद मिश्रा को संप्रेक्षक तथा पंकज व सूरज को सदस्य निर्वाचित किया गया।

 

कार्यक्रम का संचालन आशीष पांडेय ने किया। इस अवसर पर जिला सचिव लक्ष्मी नारायण मौर्य, जिला मंत्री सत्येंद्र मिश्र, अरविंद उपाध्याय, शिवपूजन मिश्रा सहित अनेक पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *