होली पर्व आपसी सौहार्द का पर्व है, होली पर हुड़दंग करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा

*होली पर्व आपसी सौहार्द का पर्व है, होली पर हुड़दंग करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा*

प्रेम शर्मा

जौनपुर:बक्शा थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई |इस बैठक में होली पर्व को आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई |साथ ही हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी गई|

थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने उपस्थित ग्राम प्रधानो और क्षेत्र पंचायत सदस्यों से कहा कि कोई भी पर्व प्रेम और सौहार्द्ध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है| उन्होंने कहा कि होली का पर्व सामाजिक समरसता का संदेश देता है, और इसे शांतिपूर्वक ढंग से मनाना चाहिए|

थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी प्रकार के विवाद और लड़ाई को रोकने के लिए सभी को सजग रहना होगा| उन्होंने होलिका दहन के दौरान विवाद की संभावना पर विशेष ध्यान देने और ऐसी स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने का निर्देश दिया| शांति भंग का प्रयास करने वालों की सूचना सीधे थानाध्यक्ष को देने को कहा गया|और डीजे संचालकों को भी नियमों का उल्लंघन न करने की सख्त हिदायत दी |अन्यथा सख्त कार्यवाही की जाएगी| इस अवसर पर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने सभी से सहयोग की अपील की बैठक में प्रधान मनोज यादव, राम बुझारत यादव, धर्मेंद्र उपाध्याय, मनोज गोसाईं, राय साहब गोसाईं सहित कई अन्य सभ्रान्त लोग उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *