प्रधानमंत्री वाटरशेड 2.0 योजना महोत्सव गोष्ठी का आयोजन

*प्रधानमंत्री वाटरशेड 2.0 योजना महोत्सव गोष्ठी का आयोजन*

*जन जागरूकता रैली निकालकर जल संरक्षण पर दिया गया जोर*

********************

*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*

जौनपुर। विकासखंड क्षेत्र के पूरा रजवार गांव में प्रधानमंत्री वाटरशेड 2.0 योजना के अंतर्गत महोत्सव गोष्ठी का आयोजन ग्राम प्रधान अशोक सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विभाग के अधिकारी बीएसए अमित कुमार ने की। इस दौरान जल संरक्षण विषयक जनजागरूकता रैली निकाली गई तथा तालाब निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान महमूदपुर संजय सिंह उपस्थित रहे। मेढ़ा ग्राम प्रधान भगवान प्रसाद उर्फ हुकुम, गजेंद्रपुर के प्रधान, रवि मौर्य, शीतला यादव, दूधौड़ा के ग्राम प्रधान अवधेश सिंह, मनोज सिंह सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया। परियोजना प्रभारी राजेश यादव के कार्यों की उपस्थित ग्रामीणों व अधिकारियों ने सराहना की।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विद्युत उपकेंद्र नौरंगाबाद परिसर में वृक्षारोपण किया तथा जल संरक्षण के व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी शिवांशु सिंह ने किया।

इस अवसर पर इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार मौर्य, उदय प्रताप पाल, संकल्प श्रीवास्तव, आशुतोष राय, ललित मोहन सहित कृषि विभाग के अनेक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

अध्यक्षता कर रहे बीएसए अमित कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम जनपद के 98 राजस्व ग्रामों में संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत अब तक 72 तालाबों का जीर्णोद्धार कराया जा चुका है। जल संरक्षण के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर चेक डैम का निर्माण तथा गांवों में चबूतरों का निर्माण भी कराया गया है। उन्होंने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल का संरक्षण कर भूजल स्तर को सुधारना है।

 

अंत में ग्राम प्रधान अशोक सिंह (पूरा रजवार) ने कार्यक्रम में पधारे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्रामीण किसानों एवं क्षेत्रीय महिलाओं का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि संजय सिंह ने अपने संबोधन में कृषि विभाग के कर्मचारियों की ईमानदारी एवं कार्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही जल संरक्षण अभियान को सफल बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *