*हाईस्कूल छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान*
*प्रश्नपत्र खराब होने से थी आहत*
********************
*संवाद:माता चरण पांडे*
जौनपुर/मीरगंज :जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी कला गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। हाईस्कूल की 15 वर्षीय छात्रा ने कथित रूप से परीक्षा का प्रश्नपत्र ठीक न होने से आहत होकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी कला निवासी सुरेश जैयसवार की पुत्री गरिमा जैयसवार शुक्रवार सुबह करीब सात बजे साइकिल से सोशल साइंस की परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। बताया जा रहा है कि वह जंघई क्रॉसिंग के पूर्वी छोर पर साइकिल खड़ी कर जौनपुर से प्रयागराज जा रही पैसेंजर ट्रेन के सामने कूद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज व सराय ममरेज थाने की पुलिस, आरपीएफ तथा जीआरपी जंघई मौके पर पहुंच गई। चूंकि घटना स्थल जीआरपी क्षेत्र में था, इसलिए जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
