पत्रकारों के सम्मान में आर-पार की लड़ाई का ऐलान

*पत्रकारों के सम्मान में आर-पार की लड़ाई का ऐलान*

 

 

**लम्भुआ थाना अध्यक्ष पर कार्रवाई तक जारी रहेगा आंदोलन**

 

 

सुल्तानपुर/लम्भुआ। पत्रकारों के साथ कथित अभद्र व्यवहार को लेकर जिले में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। 20/02/2026 को अखण्ड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन, सुल्तानपुर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक लम्भुआ थाना अध्यक्ष को पद से नहीं हटाया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। इस प्रकरण को लेकर विभिन्न सामाजिक और किसान संगठनों ने भी खुलकर समर्थन देना शुरू कर दिया है।

भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के जिला अध्यक्ष छोटे लाल यादव ने पत्रकारों के समर्थन में बयान जारी करते हुए कहा कि “पत्रकार समाज का आईना होते हैं। यदि उनके साथ दुर्व्यवहार होता है तो यह पूरे समाज का अपमान है।” उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर सड़क पर उतरकर संघर्ष करने की बात भी कही।

वहीं हिंद गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनके सम्मान की रक्षा हर हाल में की जानी चाहिए।

प्रभात सिंह समेत कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी खुला समर्थन देते हुए चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।

संगठनों ने एक स्वर में कहा है कि पत्रकारों के सम्मान की बहाली और दोषियों पर कार्रवाई तक आर-पार की लड़ाई जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *