मेढा में 22 फरवरी से शुरू होगी नव दिवसीय राम कथा

*मेढा में 22 फरवरी से शुरू होगी नव दिवसीय राम कथा*

 

*2 मार्च को पूर्णाहुति व विशालभंडारा का होगा आयोजन*

********************

*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*

मेढा क्षेत्र स्थित गोमतेश्वर महादेव मंदिर, मेधा ऋषि की तपस्थली पर,22 फरवरी से नव दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। गोमती नदी के पावन तट पर आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम पूज्य चिमटा महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा।

 

आयोजन समिति के अनुसार 22 फरवरी को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसके साथ ही कथा का शुभारंभ होगा। यह राम कथा 22 फरवरी से प्रारंभ होकर 2 मार्च तक निरंतर चलेगी। समापन दिवस 2 मार्च को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना है।

 

कथा का वाचन श्रद्धेय श्याम भूषण जी महाराज द्वारा किया जाएगा, जो श्री कुंज आश्रम परिक्रमा मार्ग से पधार रहे हैं। उनके मुखारविंद से श्रीराम कथा श्रवण करने हेतु आसपास के गांवों सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की तैयारी है।

 

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से समय से पहुंचकर कथा श्रवण एवं धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *