*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा के प्राचीन शिव मंदिर महडौ़रा में महाशिवरात्रि पर लगा भक्तों का ताता*
*पंद्रह हजार से ज्यादा लोगों ने किया दर्शन व पूजन प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ में महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली है ।भोर 4 बजे से ही क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा अर्चना चालू हो गई भक्त “ॐ नमः शिवाय” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ भगवान शिव का अभिषेक करते दिखे। आसपुर देवसरा क्षेत्र के तीन जिलों के बॉर्डर व गोमती नदी के तट पर ग्राम सभा महडौ़रा में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। भक्तों ने भगवान
शिव का अभिषेक कच्चा दूध, गंगाजल, शहद और घी से किया। पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने सफेद पुष्प, बेलपत्र और धतूरा अर्पित किए, धूप-दीप जलाए मंदिर प्रांगण में अत्यधिक भीड़ के कारण कई श्रद्धालु परिसर के बाहर खड़े होकर ही आरती एवं पूजन करते नजर आए।महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एक दिन पूर्व से ही मंदिरों में रामचरितमानस संकीर्तन तथा “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का अखंड जाप जारी है।
इससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण और धार्मिक उत्साह बना हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा विजेंद्र सिंह ढकवा चौकी प्रभारी अवध राज यादव व उप निरीक्षक शिवम त्रिपाठी मय फोर्स के साथ उपस्थित रहे। पूरे मेले में टहलकर अराजक तत्वों पर पैनी नजर रक्खे हुए थे। जिससे भक्त शांतिपूर्ण दर्शन कर सकें। लगभग पंद्रह हजार से जादा लोगों ने दर्शन किया। प्रशासन की मुस्तैदी से सकुशल संपन्न हुआ महाशिवरात्रि का मेला
