भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जौनपुर एवं मछलीशहर की संयुक्त बैठक में भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल जी ने सांगठनिक विषयों की समीक्षा की एवं आगामी कार्ययोजना के विषय पर विस्तृत चर्चा की

जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जौनपुर एवं मछलीशहर की संयुक्त बैठक में भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल जी ने सांगठनिक विषयों की समीक्षा की एवं आगामी कार्ययोजना के विषय पर विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने आगामी 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस कार्यक्रम के विषय में आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित जिला संगोष्ठी एवं विभिन्न कार्यक्रम करने हैं जिसकी रूपरेखा पहले से तय कर ली जाए और सभी कार्यक्रमों को सफल बनाएं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जौनपुर अजीत प्रजापति, जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ अजय कुमार सिंह, जिलामंत्री राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, पीयूष गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, विजय कुमार पटेल, सुदर्शन सिंह, राजेश सोनकर, कमलेश सिंह, स्कन्द पटेल, धनंजय कश्यप, रणविजय सिंह, रणजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *