*जमऊपट्टी में SIR सर्वेक्षण का सघन अभियान*
*बीडीओ बदलापुर द्वारा अभिलेखों की जांच कर समस्याओं का किया जा रहा निराकरण*
********************
*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*
सिगरामऊ।
विकासखंड बदलापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जमऊ पट्टी में सरकार की प्रभावी एसआईआर (SIR) योजना के तहत सघन सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी बदलापुर धर्मेंद्र द्विवेदी द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर सर्वे कार्यों की निगरानी करते हुए मैपिंग कराई जा रही है तथा अभिलेखों का गहन मिलान किया जा रहा है।
अभियान के दौरान पूर्व में तामील की गई नोटिसों एवं किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का पुनः अवलोकन करते हुए सभी तथ्यों का मिलान किया गया। सामने आई समस्याओं का बीडीओ द्वारा तत्काल निराकरण किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित फरियादियों की शिकायतों को शालीनता के साथ सुनते हुए उनका त्वरित समाधान कराया गया।
इस कार्य में ब्लॉक से आई विभिन्न टीमों ने अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया। टीम में मुख्य रूप से अवधेश दुबे (एडीओ समाज कल्याण), प्रेम यादव, कुलदीप यादव, ग्राम प्रधान लालदेव यादव, ग्राम रोजगार सेवक विद्याकांत शुक्ला, सफाई कर्मी जितेंद्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा पंचायत सहायक दिव्येश बीएलओ मालती, रेखा व संगीता शामिल रहीं। सभी संबंधित कर्मियों द्वारा आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराते हुए सर्वेक्षण कार्य को सफल बनाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। साथ ही साथ फार्म संख्या 6.7.8. भी भरे जारहे हैं
अधिकारियों ने बताया कि SIR सर्वेक्षण का उद्देश्य अभिलेखों की शुद्धता सुनिश्चित करना तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी ढंग से पहुंचाना है।
