चाय की चुस्की लेते ही दंपति हुए जहरखुरानों का शिकार

*चाय की चुस्की लेते ही दंपति हुए जहरखुरानों का शिकार*

प्रेम शर्मा

जौनपुर शाहगंज रेलवे स्टेशन पर एक दंपति ट्रेन से सफर कर रहा था, तभी कुछ लोगों ने बातचीत करना शुरू कर दिया, जब ठीकठाक बातचीत होने लगी तो चाय पीने के लिए दी,जैसे ही दंपति ने चाय की चुस्की ली वैसे ही नींद आने लगी, इस पर शख्स ने कहा कि घबराओ मत, आप लोग सो जाओ मैं यही हूँ जब नींद खुली तो पर्स चोरी हो चुका था, दूर-दूर तक शख्स का कोई पता नहीं था|पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है|

अक्सर हमारे बड़े बुजुर्ग समझाते हैं कि अनजान लोगों पर भरोसा न करें!अगर आप यात्रा कर रहे हैं तब तो बिल्कुल भी नहीं, मगर, कुछ लोग बदमाशों के चंगुल में फंस जाते हैं| ऐसा ही कुछ जौनपुर के शाहगंज रेलवे स्टेशन पर यात्री दंपति के साथ हुआ, पति-पत्नी को जहरखुरानों ने अपना शिकार बना लिया| नशीला पदार्थ खिलाकर दोनों को बेहोश कर दिया और पर्स लेकर फरार हो गए|इसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई| घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है| पीड़ित दंपति अखंड नगर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं|होश में आने के बाद महिला ने पुलिस को बताया कि बदमाश उसके पर्स में रखे 10 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए|

घटना के बाद स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा| यह पूरा मामला शाहगंज कोतवाली क्षेत्र का है| फिलहाल रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है, स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जहरखुरानों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है| डॉक्टर आर बी यादव ने कहा कि दोनों पति-पत्नी का इलाज चल रहा है,हालत अब बेहतर है दोनों खतरे से बाहर है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *