*प्रतापगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में ₹10000 के इनामी अभियुक्त विवेक शर्मा को किया गिरफ्तार*
*पट्टी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर भरोखन नहर पुलिया के पास से किया गया गिरफ्तार*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में 10,000 रुपये के इनामी अभियुक्त विवेक वर्मा को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को पट्टी थाना क्षेत्र के भरोखन नहर पुलिया के पास से पकड़ा गया। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा चलाए जा रहे आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत हुई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल और क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी पट्टी आनंद पाल सिंह ने अपनी टीम (कांस्टेबल पंकज चौहान, अभिषेक यादव, अभिनव नारायण सिंह, जितेंद्र चौहान और हेड कांस्टेबल राजेश सिंह) के साथ मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को धर दबोचा। विवेक वर्मा पुत्र सुखई वर्मा, निवासी ग्राम भरोखन, थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 28 वर्ष, थाना कंधई, जनपद प्रतापगढ़ में धारा 323, 506, 376 (2) n और 315 भादवि के तहत वांछित था।
