सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी

*सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी*

********************

*अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)*

सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय आईटीआई सिद्धिकपुर गेट के सामने बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह घटना लगभग सुबह 10 बजे उस समय सामने आई, जब स्थानीय लोगों की नजर सड़क किनारे खाई में पड़े शव पर पड़ी।

 

जानकारी के अनुसार, शव एक खाई में पड़ा हुआ था। मृतक की अनुमानित आयु करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव मिलने की सूचना फैलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जाने लगा।

 

घटना की सूचना मिलते ही सराय ख्वाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *