*इंडक्शन चूल्हा बना जानलेवा* *खाना बनाते समय छात्रा की मौत*

*इंडक्शन चूल्हा बना जानलेवा*

*खाना बनाते समय छात्रा की मौत*

********************

*संवाद :माता चरण पांडे*

मछलीशहर/जौनपुर। नगर क्षेत्र में सोमवार की रात एक दर्दनाक हादसे में इंडक्शन चूल्हा पर खाना बनाते समय करंट की चपेट में आने से कक्षा 9 की छात्रा की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं विद्यालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार अहमदपुर निवासी खुशबू पटेल नगर के फौजदार इंटर कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा थी। सोमवार की रात वह घर पर इंडक्शन चूल्हा पर खाना बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे में अचानक करंट आ गया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन आनन-फानन में उसे चिकित्सकीय सहायता के लिए ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार को फौजदार इंटर कॉलेज में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने दिवंगत छात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा के उपरांत विद्यालय को बंद कर दिया गया।

 

इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में शोक व्याप्त है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *