*प्रतापगढ़ में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य युद्ध स्तर पर जारी आयोग के निर्देश पर सभी बूथों पर चलाया गया विशेष अभियान*

*प्रतापगढ़ में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य युद्ध स्तर पर जारी आयोग के निर्देश पर सभी बूथों पर चलाया गया विशेष अभियान*

*डी एम, ए डी एम और एस डी एम पट्टी द्वारा किया कई बूथों का निरीक्षण*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया युद्ध स्तर पर जारी है। आज जिले के 2626 बूथों पर आयोग के निर्देश पर एक बड़ा अभियान चलाया गया, जिसमें बूथ लेवल अधिकारियों (BLOS) ने ASD (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत) मतदाताओं की सूची पढ़कर सुनाई। इसी क्रम में जिलाधिकारी (DM) शिव सहाय अवस्थी ने सदर और पट्टी तहसील के सीतापुर समेत कई अन्य बूथों का दौरा किया। उनके साथ अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति और उप जिलाधिकारी पट्टी पूर्णेन्दु मिश्र उपस्थित रहे । उन्होंने सैकड़ों मतदाताओं के सामने खुद मृतक, स्थानांतरित, डुप्लीकेट और अनुपस्थित मतदाताओं के नाम पढ़े। डीएम ने गांव के अन्य मतदाताओं से इन नामों के बारे में अद्यतन जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आज सभी बूथों पर इन विशेष श्रेणियों के मतदाताओं की सूची पढ़कर यह सुनिश्चित किया गया कि यदि इसमें कोई त्रुटि हो तो उसे तुरंत अवगत कराया जा सके। यह अभियान सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलाया गया। बूथों पर सभी BLOS ने मतदाताओं को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम जांचने की सुविधा दी। साथ ही, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और मौजूदा नामों में सुधार के लिए फॉर्म 6 भरने की सुविधा भी मुहैया कराई गई। BLOS सुबह से ही फॉर्म 6 भर रहे हैं।डीएम ने कई बूथों का निरीक्षण किया और सभी अधिकारियों को किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में नहीं है, तो वह फॉर्म 6 के जरिए अपना नाम जुड़वा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *