भाजपाइयों ने मनाई अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती

*भाजपाइयों ने मनाई अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती*

प्रेम शर्मा

जौनपुर बक्शा थाना क्षेत्र के सुंगुलपुर गांव में स्थापित भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मनाई|

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया| भारतीय राजनीति के युग पुरुष और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की 101वीं जयंती के अवसर पर मंडल परशुरामपुर के अंतर्गत सुंगुलपुर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया|

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने इस अवसर पर सभी को बाजपेई जी की जयंती के उपलक्ष में मनाए जाने वाले सुशासन दिवस की शुभकामनाएं भी दिये|

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति के साथ पूर्व मल्हनी विधानसभा प्रत्याशी सतीश सिंह, जिला महामंत्री पियूष गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा, पूर्व जिला महामंत्री संदीप तिवारी और पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *