सिंगरामऊ में 11 हजार दीपों से जगमगाया श्री गौरी शंकर मंदिर परिसर

*सिंगरामऊ में 11 हजार दीपों से जगमगाया श्री गौरी शंकर मंदिर परिसर*

*भव्य देव दीपावली समारोह में गूंजे भक्ति गीत, विधायक रमेशचंद्र मिश्रा रहे मुख्य अतिथि*

*********************

*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*

सिंगरामऊ। प्रभु श्रीराम के आगमन का उल्लास और भक्ति का वातावरण सिंगरामऊ स्टेट स्थित 300 वर्ष पुराने श्री गौरी शंकर मंदिर परिसर में देखने को मिला, जहाँ 11 हजार दीप जलाकर भव्य देव दीपावली का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि “देव दीपावली हमारी विधानसभा का सबसे भव्य और सांस्कृतिक पर्व है। इस ऐतिहासिक आयोजन को देखकर हर कोई स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।”

 

शाम ढलते ही मंदिर परिसर दीपों और झालरों की जगमग रोशनी से नहा उठा। भक्ति जागरण कार्यक्रम में संस्कार चैनल के सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रियम त्रिपाठी और अनीता अन्नी ने “प्रभु राम आये अवध नगरिया, दीपावली मनाओ सभी” भजन प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

 

आयोजन के संयोजक सिंगरामऊ रियासत के कुंवर मृगेंद्र सिंह शिवबाबा ने इस धार्मिक पर्व में सहभागिता करने वाले सभी श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सनी शुक्ला, बजरंग प्रताप सिंह, संजय कुमार सिंह, जय सिंह, प्रधान धर्मेंद्र कुमार सिंह, वरुण सिंह, संतोष मिश्रा, पंकज सिंह, आकाशदीप सोनी, अनमोल सोनी, हिमांशु शेखर सिंह, नीलम सोनी, पंकजा सिंह, अर्चना मिश्रा, अरुणेश सैनी, अंकित बरनवाल, राज कुमार मोदनवाल सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

पूरा मंदिर परिसर दीपों की आभा में ऐसा आलोकित हुआ मानो स्वयं काशी की देव दीपावली सिंगरामऊ में उतर आई हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *