*पुलिस के समझदार क्षेत्राधिकारी की एक पहल ने समाजसेवीयों ने बढ़ाया मदद को हाथ*
अशोक कुमार वर्मा
*लम्भुआ सुल्तानपुर*
धूप देखा ना छांव बारिश में भी बेसहारा को सहारा देने वालों मैं एक नाम और जुड़ा रोहिणी पटेल का बताते
चलें कि बीते दिनों किंदीपुर ( कयामुद्दीनपुर) में एक महेश की हत्या हो जाती है महेश की हत्या में उसकी पत्नी पूजा तथा पूजा का प्रेमी जय प्रकाश यादव उर्फ डंगर को पुलिस के द्वारा दोषी पाया जाता है
पुलिस अपनी विधिक कार्यवाही करते हुए दोनों को न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत कर महेश की हत्या में जेल भेज देती है मां बाप दोनों के हाथ सिर से हट जाने के बाद पूजा और महेश के तीनों बच्चे बेसहारा हो जाते हैं
ऐसे में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ अब्दुस सलाम खान तथा समाजसेवी अंकित कोरी अपने सर्वप्रथम इन बच्चों को सहायता करने के लिए आगे आए
उसी कड़ी में आज रविवार को मधुनिशा वर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य की बहन रोहिणी पटेल लम्भुआ निवासी इन बेसहारा बच्चों के लिए तथा मृतक की बूढी मां कपड़े तथा ₹20000 चेक के माध्यम से
सहयोग देते हुए कहा कि मुझे जितना बन पड़ेगा मैं उतना सदैव सहयोग करती रहूंगी और मेरी उद्योगपतियों से बिजनेस मैन से आम जनमानस से अपील है की इन बेसहारा बच्चों के लिए कुछ सहयोग जरुर करें जिससे इनका मनोबल बड़े और इनका भविष्य संवर जाए।
