बगैर ओटीपी के ठगों ने खाते से उड़ाए 80हजार रुपए

*बगैर ओटीपी के ठगों ने खाते से उड़ाए 80हजार रुपए*

प्रेम शर्मा

शाहगंज के खेतासराय वार्ड नंबर 4 निवासी विनय सिंह सोनकर (22) वर्ष के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 80हजार रुपए उड़ा लिए| सबसे आश्चर्य की बात यह है कि पीड़ित ने न तो किसी को ओटीपी बताया और न ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया|

विनय के अनुसार वह अपनी दुकान पर बैठा था अचानक उसके फोन पर बैंक से लगातार ओटीपी आने लगा| इसी दौरान बैंक से पैसे निकलने के ट्रांजेक्शन मैसेज भी आने शुरू हो गए मैसेज देखकर वह घबरा गया| उन्होंने तुरंत अपने परिजनों को सूचित किया, और थाने पहुंच कर साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई| खाता धारक का कहना है कि ट्रांजेक्शन इतनी तेजी से हुआ कि वह रोक नहीं पाया| ठगों ने दस-दस हजार रुपए की आठ अलग-अलग ट्रांजैक्शन की| जब तक बैंक और परिजनो से संपर्क हुआ तब तक बैंक खाते से80हजार रुपए निकल चुके थे|

खेतासराय पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल के माध्यम से केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है| पुलिस का कहना है कि मामले का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है| और जल्द ही ठगों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *