*धान की रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से झुलसीं चार महिलाएं*
प्रेम शर्मा

जौनपुर खेतासराय थाना क्षेत्र के कलापुर गांव में मंगलवार दोपहर खेत में आकाशीय बिजली गिरने से चार महिलाएं झुलस गई| यह घटना पहलमापुर गांव में सरवन सिंह के खेत में हुई| महिलाएं धान की रोपाई कर रही थी| झुलसी महिलाओं में गीता (48) वर्ष, विमला (52) वर्ष, उनकी पुत्री उमा (18) वर्ष, और रामपत्ती (50) वर्ष शामिल हैं |दोपहर अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और गरज-चमक के साथ तेज बिजली खेत में गिरी चारों महिलाएं इसकी चपेट में आ गई |
हादसे के बाद आसपास के खेतों में काम कर रही महिलाएं भाग निकलीं| परिजन और ग्रामीणों ने तुरंत चारों महिलाओं को खेतासराय के एक निजी अस्पताल में ले गए| यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया चिकित्सकों के अनुसार महिलाओं को झुलसने के साथ साथ आंशिक बेहोशी और शरीर में झनझनाहट की शिकायत है| सभी की हालत में सुधार है |ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में बारिश और बिजली गिरने का यह पहला बड़ा हादसा था|