*बुर्का पहनकर आया तौफीक और 5वीं मंजिल से नेहा को फेंका, लड़की की मौत*
सुशील कुमार शुक्ला
दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ज्योति नगर इलाके में रहने वाली एक लड़की को तौफीक नाम के लड़के ने पांचवी मंजिल से फेंक कर मार डाला। लड़की का नाम नेहा है। घायल नेहा को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हैरानी वाली बात है कि तौफीक ने नेहा को धोखे से मारा। नेहा के पिता का आरोप है कि तौफीक बुर्का पहन कर उनकी बिल्डिंग में घुसा था। उसने पहले नेहा पिता को धक्का दिया और नेहा के पास चला गया। नेहा की तौफीक से पहले किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। उसने नेहा को फोन कर बहाने से बिल्डिंग की छत पर बुलाया और नीचे फेंच दिया।
*तौफीक को राखी बांधती थी नेहा*
नेहा के पिता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि नेहा हर साल आरोपी तौफीक को राखी बांधती थी। परिवार तौफीक को करीब तीन साल से जानता है। लेकिन नेहा अब तौफीक से बात नहीं करना चाहती थी। परिवार का आरोप है कि तौफीक नेहा को परेशान करता था। उसे धमकाता भी था। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी तौफीक फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी तौफीक मुरादाबाद का रहने वाला है। पुलिस जांच के बाद इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझेगी।