*सड़क हादसे में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मतापुर के पास दो मजदूरों की मौत, तीन घायल*

*सड़क हादसे में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मतापुर के पास दो मजदूरों की मौत, तीन घायल*

****************************

*संवाद– जिला ब्यूरो जौनपुर अरुण जायसवाल*

लाइन बाजार थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में क्षेत्र के मतापुर के पास जिलाधिकारी आवास से मजदूरी कर वापस लौट रहे दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, तथा तीन मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के हरजूपुर निवासी ननकू उम्र लगभग35 वर्ष और खोजनपुर गांवनिवासी सचिन कुमार 23 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उक्त घटना में तीन लोग राजवन उम्र लगभग 25 वर्ष, रोहित उम्र लगभग 24 वर्ष ,तथा ड्राइवर बृजेश मौर्य बुरी तरह घायल हो गए।सभी लोग मजदूरी का काम करते हैं। वे बुधवार शाम 5 बजे जौनपुर के डीएम आवास पर काम खत्म करने के बाद इमलो चौकिया निवासी ब्रिजेश यादव की स्कॉर्पियो से जफराबाद जा रहे थे। जहां वे मतापुर के पास स्कॉर्पियो का टायर बाहर निकल जाने से स्कॉर्पियो पलट गई जिससे सभीहादसे का शिकार हो गए।दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार सुनकर काफी लोग इकट्ठा हो गए, उपस्थित लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए 108 एंबुलेंस को बुलाकर सभी घायलों को जिलाअस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने ननकु और सचिन कुमार को देखते ही मृत घोषित कर दिया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही लाइन बाजार पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों मृतको के शव को कब्जे में लेते हुए घायलों के राहत व बचाव कार्य में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *