दो दिवसीय कविवर पंडित राम नरेश त्रिपाठी संगीत कला महोत्सव 

दो दिवसीय कविवर पंडित राम नरेश त्रिपाठी संगीत कला महोत्सव

शुभम् कौशल

कोइरीपुर: चांदा…. आदर्श नगर पंचायत कोइरीपुर में

संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय कविवर पंडित राम नरेश त्रिपाठी संगीत कला महोत्सव वर्ष 2023-24 का आयोजन कोइरीपुर के जवाहर नगर में स्थिति हनुमान मंदिर के परिसर में चल रहा है ।

 

तीखी आवाज के संवाददाता से बात चित पर संस्था प्रभारी राकेश मिश्रा जी ने बताया कि पूर्व में किन्हीं कारणों बस यह कार्यक्रम न हो सका था जिसे इस वर्ष में प्रस्तुत किया जा रहा हैं । मिश्रा जी ने समाचार पत्र को जानकारी देते हुए बताया कि 22/03/2025 को प्रथम दिवस की सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अतिथि श्री राम टहल तिवारी पुजारी हनुमान मंदिर कोइरीपुर एवं माननीय अध्यक्ष नगर पंचायत रामगंज श्री राकेश कुमार सिंह जी के कर कमलों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम में सरस्वती वंदना , टेरी दा तू बीड़ा के तार हे मईया करा न अवेर हो। की बाद लोक नृत्यों की श्रृंखला में अवधी लोक गीत व नृत्य की प्रस्तुति, गेंहुआ की बाली पाके आमवां बौर गायला पर दर्शक ताली बजाने लगे।

बहुत खूब सूरत हैं मेरा वतन, देश गीत बहुत ही अच्छा रहा।।

कार्यक्रम के अंत में उलाहना गीत , कसक धोऊ धोबिन दगवाई न छूटा पर नृत्य की प्रस्तुति बहुत ही आकर्षक रही । कार्यक्रम का संचालन संस्था प्रभारी राकेश मिश्रा द्वारा अपने बहु चर्चित मुक्तक छंदों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विजय शुक्ला अमित जायसवाल, सुनील बरनवाल ,जय शंकर, केशवलाल, आदि संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *