सुल्तानपुर से शाहगंज की ओर जा रहे बस व ट्रक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत एक की मौत तीन गंभीर रूप से घायल
कादीपुर/सुल्तानपुर
सुल्तानपुर जनपद के थाना कादीपुर के अंतर्गत बजरंग नगर बाजार के निकट आज सुबह सुल्तानपुर की तरफ से आ रही सरकारी बस व सूरापुर
की तरफ से जा रही ट्रक की भारी कोहरे की वजह से आमने-सामने जोर दार टक्कर में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हों गई और तीन लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमे बस के गेट पर खड़े परिचालक सौरभ तिवारी बस से नीचे गिर गए,और वह ट्रक के टायर के नीचे आ गए, घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई है।
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है,मृतक परिचालक संविदा पर सुल्तानपुर डिपो में तैनात था,मोतिगरपुर का निवासी बताया जाता है। वहां पर उपस्थित लोगों के द्वारा डायल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई, और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करौंदी कलां के एम्बुलेंस यूपी 32 ई जी 4790 के चालक गुलशेर व सहयोगी दीपक कुमार के द्वारा घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर लाया गया। जहाँ पर घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
तहसील संवाददाता क्राइम रिपोर्टर दधीचि विश्वकर्मा
