*सड़क दुर्घटना में रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों में से दो की मौके पर हुई मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम*

*सड़क दुर्घटना में रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों में से दो की मौके पर हुई मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम*

************************

अरुण कुमार जायसवाल

 

*जिला संवाददाता- तीखी आवाज, 24.com मछली शहर*

बक्शा थाना क्षेत्र के अलीगंज के पास देर रात करीब 8 बजे रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों में से दो की मौत हो गई, जबकि तीसरे व्यक्ति ने उपचार के दौरान वाराणसी में दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बक्सा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव निवासी सुरेश चौहान (30) पुत्र सहदेव चौहान, प्रिंस यादव (15) पुत्र लालजी यादव, और राजेश कुमार (28) पुत्र रामाज्ञा, तीनों एक बाइक पर सवार होकर मंगलवार शाम कहीं जा रहे थे। अलीगंज गांव के पास, वाराणसी से लखनऊ जा रही रोडवेज बस की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही सुरेश चौहान और प्रिंस यादव की मौत हो गई। जबकि गंभीर रुप से घायल राजेश कुमार को 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने रोडवेज बस को रोक लिया । वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बक्सा थाने की पुलिस ने शवो को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!