*ट्रैक्टर के टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत*
*************************************
तीखी आवाज़
रिपोर्टर- प्रेम शर्मा
शाहगंज, जौनपुर
शाहगंज खुटहन थाना क्षेत्र स्थित तिघरा चौराहे से पहले खुटहन रोड पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई| युवक मोबाइल बनवाने घर से बाजार आया हुआ था स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई |
आपको बता दें जाहिद 32 वर्ष पुत्र नजीर मुजक्किरपुर पूर्व भटपुरवा गांव निवासी बाइक से अपनी मोबाइल रिपेयर करवाने के लिए गौसपुर बाजार आया हुआ था कुछ अन्य काम से खुटहन बाजार होते हुए वापस अपने घर की तरफ लौट रहा था तिघरा बाजार से 200 मीटर पहले उसकी वाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई | स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई उधर मौत की खबर मिलते ही जाहिद की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है और परिवार में कोहराम मचा है|
