*चाय पान की दुकान चलाकर जीवन यापन कर रहे 30 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी*
====================
माता चरण पांडे
संवाददाता- तीखी आवाज,
24.com मछली शहर
बरसठी थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासीअंतिम गिरी पुत्र विजय गिरी उम्र लगभग 30 वर्ष जो विगत कई वर्षों से चाय पान की दुकान चलाकर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता था। 30 मई को उसके दादा की मौत हो गई थी जिसमें वह अंतिम संस्कार व क्रिया कर्म हेतु कुछ पैसों का उधार के रूप में लेन-देन किया था।अंतिम गिरी पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था, अंतिम गिरी ने घरेलू विवाद में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आपको बताते चलें कि शनिवार को अंतिम गिरी व भाइयों के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर कुछ विवाद व मारपीट हो गई थी ग्रामीणों के अनुसार इसी बात को लेकर उसने इस तरह का कदम उठाया होगा ,घटना की सूचना मिलते ही बरसठी थाना प्रभारी मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन व आवश्यक कार्यवाही में जुट गए हैं ।वहीं पत्नी माला देवी का रो-रो कर बुरा हाल है ।मृतक के पास दो पुत्री एक पुत्र है जिसमें बड़ी पुत्री सुड्डू (3) वर्ष, बेटा (2) वर्ष तथा (4 माह) की छोटी बेटी गोद में है।
