पुलिस के मिली बडी सफलता, दबोचे गए हत्याकांड के आरोपी :-
**********************************
तीखी आवाज़
संवाददाता- प्रेम शर्मा
शाहगंज -जौनपुर
शाहगंज :सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के कयार गांव में बीते दिनों बारजे के विवाद को लेकर एयाज और अरबाज के बीच विवाद हो गया |इसके बाद अरमान ने एयाज को गोली मार कर हत्या कर दी |इस मामले में पुलिस ने महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया | पकड़े गए आरोपियों का नाम मो•अरमान, श्रीमती इशरत कुमारी, हुसनाबानो, इरफाना व एकबाल आपचारी को अवैध कट्टा के साथ गिरफ्तार किया| गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है|
