:पंडित राम आसरे मिश्र शिक्षण संस्थान ( पारंपरिक लोक नाट्य कला केन्द्र कोइरीपुर सुल्तानपुर द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शिशु विद्या मंदिर कोइरीपुर में दिनांक 22/3/2024 को किया गया।
उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमान प्रधानाध्यापक जय प्रकाश तिवारी शिशु विद्या मंदिर के कर कमलों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के कलाकार श्री विजय शंकर शुक्ला द्वारा सरस्वती वंदना , टेरी दा तू वीणा के तार हे मईया करा न अबेर से किया गया।
लालचंद्र द्वारा उलाहना गीत कसक धोउ धोबाइन दगवा न छूटा पर मन मोहक प्रस्तुति पर दर्शक दीर्घा ताली बजाने लगे।
कार्यक्रम का संचालन संस्था प्रभारी राकेश मिश्रा ने अपने मुक्तक काव्य एवं कुशल नेतृत्व के साथ किया।
कार्यक्रम में जय प्रकाश तिवारी बबलू तिवारी हरी राम एवम कमला प्रसाद मिश्र सभापति यादव श्री राम यादव आदि लोग उपस्थित रहे।।
जिला संवाददाता शुभम् कौशल
