*कुडवार थाने की बाउंड्री से सटा महुआ का पेड़ कटा,वन विभाग ने दबोचा*

*कुडवार थाने की बाउंड्री से सटा महुआ का पेड़ कटा,वन विभाग ने दबोचा*

 

दिव्या तिवारी

संवाददाता तीखी आवाज सुल्तानपुर

*कुड़वार सुल्तानपुर* रात के अधेंरे में कुड़वार थाने की बाउंड्री से सटा एक विशाल महुआ का वृक्ष चोरी से काटा जा रहा था,मुखबिर की सूचना पर उड़नदस्ता टीम मौके पर पहुंचकर वन माफिया और वृक्ष काटने में इस्तेमाल की गई तीन कटर मशीन कब्जे में ले लिया,सूत्र बताते है की पांच वृक्ष काटने का ठेका लिया गया था,परंतु पहला ही पेड़ जीकटने के बाद वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंच गया,टीम के पहुंचने की आहट से ही वन माफिया रफू चक्कर हो गए,मौके पर उड़नदस्ता के हांथ तीन कटर मशीन लगी,उधर उड़नदस्ता इंचार्ज ने बताया की सूचना पर टीम जब मौके पर पहुंची तो विशालकाय वृक्ष काटा जा चुका था,चौकाने वाली बात तो यह है की थाने की बाउंड्री से सटा पेड़ काट कर धाराशाही कर दिया गया,और पुलिस को भनक तक नही लगी,समझा जा सकता है की पुलिस कितनी सक्रीय है।बहरहाल वन विभाग आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *