अवैध गांजे के साथ पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार:-

अवैध गांजे के साथ पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार:-
———————————————————-
तीखी आवाज़
संवाददाता -प्रेम शर्मा
शाहगंज- जौनपुर
मंगलवार 31 अक्टूबर 2023
शाहगंज :खुटहन पुलिस ने 2 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा एवं मोटरसाइकिल के साथ महिला सहित दो को गिरफ्तार किया |शाहगंज खुटहन पुलिस को सफलता हाथ लगी मुखबिर की सूचना पर सेंवईं नाले के पास से पुलिस ने 2 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा एवं मोटरसाइकिल के साथ एक महिला सहित दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया |पकड़े गए अभियुक्त में एक मोहम्मद आजम है जो की पटेैला का निवासी है वही दूसरा शर्वरी यह भी पटेैला का निवासी है पुलिस ने दोनों के ऊपर कानूनी कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया| आपको बता दें कि एक के पास से 1 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ वहीं दूसरे के पास से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ सब मिलाकर 2 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ और उनके पास से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई जिसका नंबर UP 62 BY 5225 है ‌|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *