*मेट्रो में बढ़ी सुरक्षा,तीन स्तर की जांच से गुजरना होगा यात्रियों को, समय से पहुंचने के लिए जल्दी निकलें*
********************
*तीखी आवाज ब्यूरो दिल्ली:
*सत्य प्रकाश तिवारी*
=================
यात्रियों को सुरक्षा जांच के लिए लंबी लाइनों से गुजारना पड़ रहा है। ऐसे में कई यात्री ट्वीट कर लंबी लाइनों की तस्वीरों व वीडियो प्रसारित कर रहे हैं। मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्रियों को मेटल डिटेक्टर जांच से पहले सुरक्षाकर्मी से जांच करवानी पड़ रही है।
स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा की कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। यात्रियों को तीन स्तर की सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में व्यस्त समय में मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्रियों को सफर के दौरान पर्याप्त समय लेकर निकलने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के मुताबिक मेट्रो में सुरक्षा की किसी तरह की चूक न हो इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हालांकि इस दौरान मेट्रो रेल सामान्य रूप से चल रही है।
यात्रियों को सुरक्षा जांच के लिए लंबी लाइनों से गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में बहुत से यात्री लंबी लाइनों की तस्वीर वह वीडियो बनाकर लगातार प्रसारित कर रहे हैं। मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्रियों को मेटल डिटेक्टर जांच से पहले सुरक्षाकर्मी से जांच करवानी पड़ रही है। इसके बाद मेटल डिटेक्टर से गुजरने के बाद फिर से सीआईएसएफ सुरक्षाकर्मी जांच कर रहे। दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क गुरुग्राम के रैपिड रेल, एक्वा लाइन को मिलाकर करीब 390 किलोमीटर है और इस नेटवर्क पर 286 मेट्रो स्टेशन है। सामान्य तौर पर मेट्रो स्टेशनों पर दो स्तरीय सुरक्षा जांच होती है, लेकिन अभी सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है। दिल्ली मेट्रो रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया हर वर्ष की तरह इस बार भी मेट्रो ने सुरक्षा को लेकर तैयारी की है। मेट्रो स्टेशनों पर सीआईएसएफ के अतिरिक्त जवान तैयार किए गए हैं। सुरक्षा जांच को देखते हुए यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर सफर करने को कहा गया है।
*मेट्रो में बढ़ी सुरक्षा,तीन स्तर की जांच से गुजरना होगा यात्रियों को, समय से पहुंचने के लिए जल्दी निकलें*
