श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा उमरा प्रतापगढ द्वारा संचालित अवधूत भगवान राम परामर्श होमियो चिकित्सालय के बैनर तले मोती सिंह इण्टर मीडिएट कालेज सराय भिखारी, प्रतापगढ के तत्वावधान मे निःशुल्क डेंगू, मलेरिया एंव चिकन गुनियां प्रतिरोधी शिविर का आयोजन किया गया
जिसका उद्घाटन राजीव सिंह जी द्वारा नारियल फोड़कर एंव मनीष सिंह जी द्वारा प्रतिरोधी दवा पिलाकर किया गया, शिविर मे
शिशु से लेकर वृद्ध तक को प्रतिरोधी दवा पिलाकर और उन्हे 5दिन की खाने की दवा शाखा आश्रम द्वारा निःशुल्क प्रदान किया गया
शिविर को सफल बनाने मे मिहिर कुमार, एंव विद्यालय स्टाफ, के साथ साथ क्षेत्रीय लोगो का सहयोग सराहनीय रहा
