प्रतापगढ़: नाबालिग बालिका को बहला- फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

*प्रतापगढ़: नाबालिग बालिका को बहला- फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे 26 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना आसपुर देवसरा में दर्ज धारा 87/137(2)/65(1) बीएनएस एवं 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित आरोपी प्रमोद कुमार उर्फ करियऊ पुत्र हरीराम गौतम, निवासी ग्राम केशवपट्टी, थाना शिवगढ़, जनपद सुल्तानपुर की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में 22 अगस्त को चौकी प्रभारी सैफाबाद उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह कांस्टेबल प्रतीक कुमार के साथ क्षेत्र में वांछित आरोपी की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी पर्वतपुर सुलेमान स्थित नहर पुलिया के पास पटरी पर खड़ा होकर किसी के आने का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके विरुद्ध थाना आसपुर देवसरा में मुकदमा दर्ज है और गिरफ्तारी के डर से वह भागने का प्रयास कर रहा था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

*गिरफ्तार आरोपी* प्रमोद कुमार उर्फ करियऊ पुत्र हरीराम गौतम, निवासी ग्राम केशवपट्टी, थाना शिवगढ़, जनपद सुल्तानपुर, उम्र करीब 26 वर्ष।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी सैफाबाद एवं कांस्टेबल प्रतीक कुमार, थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!