प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के अंतर्गत फोर लेन पर बाइक और अर्टिगा की जबरजस्त टक्कर एक की मौत

*प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के अंतर्गत फोर लेन पर बाइक और अर्टिगा की जबरजस्त टक्कर एक की मौत*

*नगर पंचायत ढकवा एन एच 731फोर लेन पर एन. एच.आई के तमाम प्रयासों के बावजूद भी हो रही दुर्घटना*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ जिले के नगर पंचायत ढकवा के अंतर्गत एन एच 731 फोर लेन नगर ढकवा मोड़ पर दिनांक 27/02/2026 की रात्रि 2 बजे के आस पास जौनपुर की तरफ से आ रही बाइक UP72X0967 वीरेन्द्र यादव पुत्र राम पति यादव निवासी पूरा थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ व अर्टिगा गाड़ी UP65DY7088 की आपस मे टक्कर होने की सूचना ढकवा चौकी प्रभारी अवध राज यादव व उपनिरीक्षक शिवम त्रिपाठी को मिली तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। व परिवार वालों को सूचित किया और घायल वीरेंद्र यादव को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़ भेजे जहां डॉक्टरों ने वीरेन्द्र यादव को मृत घोषित कर दिया। मौके पर अर्टिगा UP65DY7088 पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं मिला। दोनों वाहन थाना पर भेजे जा रहे हैं। मृतक के संबध मे अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रहीं है। वाहन को रोड के बगल करके आवागमन चालू करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *