लंका के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: SOG की रेड में 7 गिरफ्तार

*लंका के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: SOG की रेड में 7 गिरफ्तार*

 

सुशील कुमार शुक्ला

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र स्थित नगवां के रेनबो गेस्ट हाउस में चल रहे कथित देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की एसओजी-2 टीम ने छापेमारी कर तीन युवतियों समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया कार्रवाई एसीपी मुख्यालय अपूर्व पांडेय के नेतृत्व में की गई। टीम ने वाहन को गेस्ट हाउस से दूर खड़ा कर सिविल ड्रेस में पहुंचकर रिसेप्शन पर पूछताछ की। शुरुआती जानकारी के बाद पूरी टीम अंदर दाखिल हुई और कमरों की तलाशी ली। कमरों में आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक-युवतियां तलाशी के दौरान दो कमरे बंद मिले। एक कमरे को खुलवाने पर युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। दूसरे कमरे में मौजूद लोगों से पूछताछ में वे ग्राहकों को लाने वाले दलाल निकले। मौके से एक ग्राहक, एक होटल संचालक और दो दलालों को भी हिरासत में लिया गया। बाहर से लाई गई थीं युवतियां पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवतियों में दो पश्चिम बंगाल की हैं, जिन्हें तीन दिन पहले ही वाराणसी लाया गया था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि स्थानीय ही नहीं बल्कि पर्यटकों को भी आकर्षक ऑफर देकर गेस्ट हाउस बुलाया जाता था। रजिस्टर में नहीं थी एंट्री होटल रजिस्टर की जांच में युवतियों की कोई एंट्री नहीं मिली और संबंधित कमरों की बुकिंग भी दर्ज नहीं थी। तलाशी में आपत्तिजनक सामग्री और कुछ दवाएं बरामद कर सीज की गईं। पुलिस ने फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य भी जुटाए। सभी आरोपियों को लंका थाने लाकर एसओजी दरोगा की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *